फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बकरीद आज, नमाज को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन

Thu, 29 Jun 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ईद उल अजहा यानि बकरीद गुरुवार को मनाई जाएगी। मस्जिदों में विशेष नमाज होगी। बकरीद की पूर्व संध्या पर बुधवार को पुलिस ने कई जगहों पर फ्लैगमार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने, सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

बकरीद को लेकर देर शाम मस्जिदों में नमाज की तैयारियां पूरी की गईं। गुुरुवार को पुलिस कस्बों और शहर में मुस्तैद रहेगी। सभी सीओ अपने सर्किल में शांति व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।

नमाज को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। ईदगाह के मार्ग पर सुबह पांच बजे से ही वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। ऐसे में चुंगी चौराहों से श्यामनाथ की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इस रूट पर जाने वाले वाहन जीआईसी चौराहे की ओर मोड़ दिए जाएंगे। दोपहर 12 बजे के बाद से लोग फिर से इस रूट पर चल सकेंगे। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि शहर के हर प्रमुख चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें