फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कारागार में स्थापित होगी बेकरी, महिला बंदियों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मंगलवार को सीतापुर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं। यहां उन्होंने महिला पीड़ितों की फरियाद सुनी। इसके बाद उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां मरीजों से बातचीत कर हुए कन्याओं को बेबी किट बांटी। साफ-सफाई के लिए सीएमएस डॉ. सुनीता कश्यप को निर्देशित किया। वहीं, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल के साथ वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान वार्ड, सर्जिकल वार्ड का भी निरीक्षण किया। अपर्णा यादव ने जिला कारागार पहुंचकर महिला बंदियों से संवाद किया। इस दौरान कारागार प्रशासन को महिला बंदियों के लिए एक बेकरी की स्थापना करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्हें जरूरी कच्चा माल कारागार में उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान जेल अधीक्षक सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें