फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग में जमानत स्वीकार

Sat, 30 May 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एसीजेएम सीनियर डिवीजन चतुर्थ न्यायालय ने रामकोट निवासी बलराम को शस्त्र लाइसेंस दुरुपयोग मामले में राहत प्रदान करते हुए उनकी तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी को स्वीकार कर लिया। आरोपी पर रामकोट थाने में वर्ष 2003 में शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं, एसीजेएम सीनियर डिवीजन चतुर्थ न्यायालय ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार रामकोट निवासी रंजीत राठौर की जमानत स्वीकार कर ली है। रंजीत पर चोरी के आरोप में रामकोट थाने में वर्ष 2010 में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी तरह एसीजेएम सीनियर डिवीजन चतुर्थ न्यायालय ने रामकोट निवासी मूलचंद की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है। मूलचंद पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज था। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें