फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपए भरा बैग लौटाया

Sat, 05 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नगर पालिका में तैनात लिपिक अरुण बाजपेयी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। ऑफिस में पड़े मिले बैग में एक लाख रुपये होने के बाद भी उसे लौटा दिया।  शनिवार को अरुण अपने कामों में व्यस्त थे।
विज्ञापन


इस बीच उनकी नजर वहां सीट पर रखे एक बैग पर पड़ी। उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उसमें तमाम कागजात व रुपये रखे थे। इस पर अरुण ने सूचना नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल को दी।

जिसके बाद विधायक उन्हें लेकर एडीएम के यहां पहुंचे। यहां बैग की जांच की तो, उसमें 1 लाख रुपये व तमाम कागजात रखे हुए थे। इन्हीं कागजातों मे एक पत्र ईंट-भट्ठा व्यवसायी रमेश चंद्र के नाम का मिला।
विज्ञापन


रमेश से संपर्क किया गया, तो उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में बैग भूल जाने की बात कही। जिसके बाद रमेश को एडीएम कार्यालय बुलाया गया और रुपयों का बैग उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें