फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 25 जनवरी तक राशन की दुकानों पर बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Tue, 16 Jan 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रधानमंत्री जनआरोग्य आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। 25 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में सभी राशन की दुकानों पर वितरण के साथ ही शिविर लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी राशनकार्ड की पात्रता सूची में छह या इससे अधिक सदस्यों वाले लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। सभी कोटेदारों को लाभार्थियों की सूची भी उपलब्ध करा दी गई है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल की भूमिका में हैं। इसके अलावा विकास विभाग, आपूर्ति विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग और नगर निकाय भी अभियान में शामिल हैं। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाभार्थी देश भर में पंजीकृत किसी भी अस्पताल में भर्ती होकर पांच लाख रुपये तक का अपना उपचार करा सकता है।
1,818 दुकानों पर बन रहे कार्ड
कार्यक्रम के नोडल अफसर डॉ. राजशेखर ने बताया कि जिले में 1,818 सरकारी राशन की दुकानें हैं। इनमें से 128 शहरी और 1,690 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इन सभी दुकानों पर कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी पर भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 8.31 लाख पात्र गृहस्थी व वरिष्ठ नागरिक वाले राशन कार्ड हैं। इसके जिले के 41,936 लोगों ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से विभिन्न सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार का लाभ लिया है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि जिन पात्र लाभार्थियों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है। वे शीघ्र ही बनवा लें और बाहर जाने पर इसे सदैव अपने पास रखें। जिससे किसी विशेष परिस्थिति में इसका उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें