फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएम ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास, सात पर केस, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में स्थित डीएम ऑफिस पर बुधवार को सात लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने इसे दंडनीय बताते हुए केस दर्ज कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ज्योति विश्नोई के मुताबिक वह हमराही सिपाही अंकुर भारती के साथ देखभाल क्षेत्र, शांति व्यवस्था ड्यूटी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग अपने हाथ में प्लास्टिक की पिपिया में तरल पदार्थ लेकर महिलाओं सहित प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे थे। उन्होंने अपने व महिलाओं के ऊपर तरल पदार्थ छिड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। उनको रोका गया। पिपिया के ढक्कन को खोलकर सूंघा गया तो ज्वलनशील पदार्थ की महक आ रही थी। घटना को देखकर अधिकारी व कर्मचारीगण कार्यालय छोड़कर बाहर आ गए। इस घटना में थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव रोहिला निवासी अर्जुन, कौशल, अजय, नन्दकिशोर को गिरफ्तार कर बताया गया कि उनका यह कृत्य दंडनीय अपराध है। उनके साथ आई महिलाएं विनीता, गायत्री, आशा देवी मौके से हट गईं। पुलिस ने महिलाओं पर भी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें