फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महंत पर हमला, संत समाज नाराज

Thu, 03 Aug 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक महंत पर विशेष समुदाय के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी पाकर संत समाज के लोग मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाड़ी स्थित ठाकुरद्वारा के महंत अनुभव दास खाकी ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 2.30 बजे वह मंदिर परिसर में बने शौचालय में नित्यक्रिया करने गए थे। बाहर निकलते ही वहीं छिपे किसी व्यक्ति ने पीछे से सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
मंदिर पर विश्राम कर रहे शक्ति, शिवांश व कुशमेश सिंह ने सुरक्षा गार्ड गिरीश के साथ मंदिर में हर जगह खोजबीन की लेकिन कोई नहीं मिला। महंत ने थाना पिसावां के ग्राम उदयपुर निवासी सलमान पर शक करते हुए बताया कि सलमान पूर्व में उसे कई बार फोन कर जान से मारने की धमकी दे चुका है। मौके पर संतोष दास खाकी व अन्य महंत पहुंचे और जल्द खुलासा किए जाने की मांग की। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें