मिश्रिख (सीतापुर)। पुलिस ने चोरी की बाइक व असलहे के साथ एक शातिर को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर गुरुवार को क्षेत्र के चित्रकूट पुलिया के मध्य जलालपुर मोड़ के पास क्षेत्र के मलक्यानपुर निवासी सुशील कुमार पासी को एक अवैध तमंचा 315 बोर, कारतूस व चोरी की गई एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुसार वांछितों को पकड़ने का अभियान चल रहा है।