फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खरमास में सुबह सूर्य को देना चाहिए अर्घ्य

Fri, 17 Mar 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य/सीतापुर। भगवान भास्कर के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर होने पर खरमास लग जाता है। सूर्य ने 15 मार्च को राशि परिवर्तन की है। इसके साथ ही खरमास लग गया है। खरमास 14 अप्रैल तक रहेगा। इस अवधि में मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है। खरमास में तुलसी पूजन करने से धन-धान्य और आरोग्यता का वरदान मिलता है। सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देने से ऐश्वर्य का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव सभी ग्रहों के राजा हैं। इनके राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। जब सूर्य मीन या धनु राशि में गोचर करते हैं तो इस राशि परिवर्तन के कारण खरमास शुरू हो जाता है। हिन्दू धर्म में खरमास को अशुभ समय के रूप में देखा जाता है। इस अवधि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश इत्यादि पर रोक लग जाती है।
विज्ञापन

आचार्य सदानन्द द्विवेदी बताते हैं कि 15 मार्च को सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश किया है। अब 14 अप्रैल तक सूर्यदेव इसी राशि में विराजमान रहेंगे। खरमास में देवी-देवताओं की उपासना को महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें