सीतापुर। मछली पालकों के लिए अच्छी खबर है। इच्छुक मछली पालक 31 जुलाई तक विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायक निदेशक मत्स्य राहुल कुमार ने बताया कि इस बार सीएम मत्स्य संपदा योजना सहित कुल 6 योजनाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना, मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी निर्माण, मोती संवर्धन जैसी योजनाएं शामिल हैं। आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी विकास भवन स्थित सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। मत्स्य निदेशालय के हेल्पलाइन नंबर 0522-2740270 पर किसी भी कार्य दिवस में जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।