सीतापुर। वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में व्यक्तिगत श्रेणी के तहत विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। जिसके तहत जिन युवाओं की ओर से राष्ट्रीय व सामाजिक कार्यों में अद्वितीय व सराहनीय योगदान किया गया है। उनको राज्य सरकार की ओर से व्यक्तिगत श्रेणी का विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान किया जाएगा। आवेदन करने के लिए अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में आवेदन जमा किए जा सकते हैं। संवाद