लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित अमित कुमार सिंह अपने परिवारीजनों के साथ। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
नैमिषारण्य (सीतापुर)। भारतीय सेना में लेफ्टिनेट का कमीशन मिलने पर अमित कुमार सिंह के परिवार में खुशी का माहौल है। पासिंग परेड में अपने बेटे के कंधे पर स्टार लगने पर माता पिता खुशी से झूम उठे।
लकड़ियामऊ गांव निवासी अमित कुमार सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने के बाद अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली हैं। शनिवार को बिहार के गया स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में लेफ्टिनेंट के रूप में उन्हें कमीशन मिला है। अमित के माता पिता सहित उनके परिवार के लोग इस सफलता से बेहद खुश हैं।
अमित कुमार ने शुरुआती शिक्षा गांव से प्राप्त करने के बाद आगे की पढ़ाई सीतापुर के विद्या ज्ञान स्कूल से की है। शनिवार को पासिंग आउट परेड में अमित की मां कमला देवी व पिता सुखवीर सिंह ने अमित के कंधे पर स्टार सजाए। अमित ने बताया इस सफलता में मेरे माता पिता और मेरे ताऊ कंचन यादव का विशेष योगदान रहा है।
पिता ने हमेशा संघर्षों से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे चार साल के कड़े प्रशिक्षण के बाद देश सेवा करने का यह मौका मिला है।