फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जाम में फंसी एंबुलेंस, स्कूली बच्चे हुए परेशान

Thu, 16 Oct 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
लहरपुर में जाम के बीच फंसी एंबुलेंस।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। नगर पालिका की ओर से मुख्य मार्ग पर कराए जा रहे नाला निर्माण की वजह से बुधवार को जाम लग गया। इस जाम में एंबुलेंस व स्कूली वाहन भी फंसे रहे। बुधवार को मुख्य मार्ग को वन-वे कर दिया गया था। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई। जाम में मरीज को ले जा रही एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंस गए। कुछ देर इंतजार करने के बाद एंबुलेंस को दूसरे रास्ते से निकाला गया। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष हाजी जावेद ने बताया कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें