फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सोशल मीडिया पर मर्सडीज लेकर भाजपा के टिकट देने का लगा आरोप

Thu, 20 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पिछले लगभग 10 दिनों से चर्चाओं की हवा में उड़ रही मर्सडीज मंगलवार को सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर उतर गई। नतीजा वही हुआ जिसका अंदाजा था। सांसद प्रतिनिधि ने छवि धूमिल करने और समर्थकों को लड़ाई-झगड़े के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से 38 दावेदार थे। प्रत्याशी की चयन प्रक्रिया के दौरान अचानक एक मर्सडीज के उपहार में दिए जाने की चर्चा हवा में तैरने लगी। मंगलवार को किसी ने सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी शहर से भाजपा के टिकट को लेकर कर दी।
सीतापुर कोतवाली में दर्ज एफआईआर के मुताबिक सांसद राजेश वर्मा के विरुद्ध नगर निकाय चुनाव में मर्सडीज लेकर टिकट बिक्री करने का आरोप कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लगाया। इसका संज्ञान लेकर सांसद प्रतिनिधि गिरिजेश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गिरिजेश गुप्ता ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि सांसद के साथ भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सांसद के समर्थकों को लड़ाई-झगड़े के लिए उकसाया जा रहा है और अन्य राजनीतिक दलों से मिलकर चुनावी माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। विवेचना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें