फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
लहरपुर में अवैध प्लाटिंग को हटाती जेसीबी।  - फोटो : लहरपुर में अवैध प्लाटिंग को हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के केशरीगंज-हरगांव पर नबीनगर के निकट बेशकीमती जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार शाम राजस्व निरीक्षक अमर सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल राहुल यादव नवीनगर पहुंचे। यहां गाटा संख्या 1980/2, 1980/5 व 1981 पर अशफाक गौरी, मुशीर गौरी द्वारा कराई जा रही प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर प्लाटिंग करने से रोक लगा दी गई। राजस्व निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि प्लाॅटों में नींव भर दी गई थी, उसे ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 14 बीघा भूमि की कीमत लगभग दो करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें