फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन माह तक नौनिहालों को स्कूल आने के लिए किया जाएगा प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नौनिहालों को विद्यालय की ओर आकर्षित करने के बीआरसी ऐलिया के प्रांगण में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्त्रस्म आयोजित हुआ। जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बीईओ ऐलिया रमाकांत मौर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री व नोडल शिक्षकों से कहा कि 2025-26 तक प्रदेश को निपुण भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अभिभावकों को बताया कि नौनिहालों को तीन माह तक गतिविधियों के माध्यम से विद्यालय की ओर आकर्षित किया जाएगा। आंगनबाड़ी में भी बच्चों को खेल खेल में शिक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय पसनैका के बच्चों ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से आशुतोष व अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्त्रस्म का संचालन शिक्षक कमलापति त्रिपाठी ने किया। समस्त संकुलों की ओर से टीएलएम का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अश्वनी सिंह, गरिमा, पूजा सक्सेना, अपूर्व श्रीवास्तव, अमिता सिंह, सुषमा सचान, आदर्श, प्रेम प्रकाश, राकेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
संविलयन विद्यालय सुर्जीपारा नवीन में अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की तरफ से विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के लिए डेस्क व बेच वितरित की गई। मिल के अधिशासी उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह, अधिशासी उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं अधिशासी उपाध्यक्ष गन्ना शरद सिंह ने बच्चों के साथ बेच पर बैठकर पढ़ाई के बारे में चर्चा की।
विद्यालय में 60 बच्चों के लिए डेस्क दी गई। वहीं कक्षा 5 की छात्रा कामिनी, शालू, मोहिनी ने पंखे के लिए कहा तो सभी अधिकारियों ने पंखे लगवाने की बात कही। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्र, शिक्षिका प्रज्ञा उपाध्याय, वंदना वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें