महोली। क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका के परिजनों ने एक 50 वर्षीय शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री शनिवार को खेतों की ओर गई थी। वहां पड़ोसी गांव के प्रशासक के नौकर ने बालिका को अकेला पाकर गन्ने के खेत में खींच लिया। आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर आकर आपबीती बताई। देर रात हालत बिगड़ने पर पीड़िता के पिता पुत्री को सीएचसी महोली लेकर पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सकों ने पीड़िता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)