सीतापुर। पिसावां क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इलाके के बरगावां निवासी राम अवतार (50) को शनिवार की रात तिराहे के निकट हरियावां चीनी मिल से लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राम अवतार की जान चली गई। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। थाना प्रभारी पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बताया घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।