फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंदा

Sat, 04 Nov 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में पति के साथ आई महिला को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मानपुर थाना क्षेत्र के कहिमारा पकरिया निवासी जव्वाद अपनी पत्नी जाहिदा (50) के साथ कोतवाली देहात के मलुही गांव में रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने जा रहे थे। किसी काम से वह क्षेत्र की पुरानी बाजार के पास रुक गए।
विज्ञापन

जव्वाद ने बाइक काे पुरानी बाजार बिसवां मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान जिलामुख्यालय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने जाहिदा को टक्कर मार दी। हादसे में जाहिदा ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ तेजप्रकाश सिंह ने बताया कि पति तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें