फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तार से गिरी चिंगारी, पांच बीघा फसल जली

विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग।  - फोटो : हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग।
विज्ञापन
सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र के बबुर्दीपुर निवासी किसान पंकज शुक्ला के खेत से बिजली की हाईटेंशन लाइन निकली है। पंकज के अनुसार सोमवार को हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी करीब पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। उन्होंने आग की सूचना दमकल टीम को दी। दमकल टीम पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की मशक्कत के चलते आसपास के खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल बच गई। किसान ने आरोप लगाया कि ढीले तारों की शिकायत कई बार बिजली विभाग से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके कारण उनकी गन्ने फसल जल गई, इससे उन्हें आर्थिक क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें