फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रथ लेकर अयोध्या जा रहा पदयात्रियों का जत्था

Sat, 09 Mar 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। रामजनमानस कल्याण समिति की ओर से 100 श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहा है। सभी श्रद्धालु हाथ से रथ खींचकर ले जा रहे हैं। रथ में प्रभु राम की मूर्ति बनी हुई है। जिसे श्रद्धालु अयोध्या पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन

इस 21 दिवसीय यात्रा का शुभारंभ बीते 25 फरवरी को नई दिल्ली के मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर से हुआ था। 14 मार्च को श्रद्धालुओं का अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य है। इसमें आठ लोग आगे चलकर जत्थे के लिए खाना बनाते हैं। हम लोग वहां पहुंचकर विश्राम करते हैं। इसके बाद आगे का सफर तय करते हैं। यात्रा संयोजक राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य देश की खुशहाली व सद्भावना का प्रसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें