फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर (ब्यूरो)। रामकोट थाना क्षेत्र में फांसी लगाने से एक युवक की मौत हो गई। परिवार के सदस्य घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम हाता कप्तान निकट गौशाला निवासी मायाराम का परिवार अपने-अपने कामकाज में व्यस्त था। इसी बीच कमरा खाली पाकर मायाराम के पुत्र रामसिंह (32) ने छत के कुंडे से फंदा कसकर फांसी लगा ली। इससे मौके पर ही रामसिंह की मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे, तब उन्होंने रामसिंह का शव फंदे पर लटका देखा। परिवार के लोगों ने बताया कि रामसिंह मानसिक रूप से बीमार था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें