सीतापुर। जन जागृति पर्यावरण संस्थान ने देश में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए रोड शो किया। इसके मार्फत जनता को प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों से गुजारिश की कि आतिशबाजी के जहरीले प्रदूषण से अपने जीवन को बचाएं। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि आज के दौर में बढ़ते प्रदूषण के कारण प्राकृतिक आपदाओं का दौर प्रारंभ हो चुका है। प्राकृतिक आपदाओं में लगातार वृद्धि होने से हमारे विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उत्तराखंड की तबाही, जम्मू-कश्मीर की तबाही, बाढ़ से आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड में हुदहुद तूफान व बारिश से तबाही के रूप में सामने है। पर्यावरण बचाओ जागरूकता अभियान में हरे कृष्ण अवस्थी, अनमोल अवस्थी, देवांग अवस्थी, श्रुति अवस्थी, संजय, झब्बू लाल, रचना मिश्रा, अजय निगम आदि शामिल रहे।