फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चहल-पहल

Sat, 25 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश पर्व के दिन गुरुवार को भी शहरी और गंवई इलाके की बाजारों में काफी चहल-पहल रही। इस दिन लोगों ने बाजारों में जमकर खरीददारी की। खील-बताशे से लेकर पटाखा बाजारों में अच्छी खासी रौनक दिखी। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ ही पूजन सामग्री की खरीददारी की। उधर, जीआईसी मैदान पर पटाखा मार्केट में भी देर शाम तक ग्राहकों से गुलजार रही। लोगों ने दिल खोल कर आतिशबाजी खरीदी। आधुनिकता के इस युग में लोगाें ने चाइनीज, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों, इलेक्ट्रॉनिक्स झालरों के अलावा स्वास्तिक और शुभ-लाभ के आइटम भी जमकर खरीदे। देर शाम तक बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। पटाखा मंडी में भी पूरे दिन ग्राहकों की भारी भीड़ रही। लोगों ने रंग-बिरंगी रोशनी वाली फुलझड़ियां खरीदना ज्यादा पसंद किया। पटाखा विक्रेताओं की मानें तो इस बार लोगों ने पटाखों के जरिए रंग-बिरंगी रोशनी वाले आइटम ही खरीदे। महंगाई के बाद भी लोगों ने पारम्परिक सामग्री की खरीददारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें