फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर लाएंगे शिक्षा व्यवस्थाः बीएसए

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सोमवार को नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी डीके सक्सेना ने कार्यालय आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे इससे पहले प्रतापगढ़ जिले के डायट पर वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाना प्राथमिकता है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसका प्रयास किया जाएगा। साथ ही शिक्षकों व कर्मचारियों की जो भी समस्याएं होगी उनको तत्परता से दूर किया जाएगा। शिक्षकों को जिला मुख्यालय दौड़कर न आना पड़े उनकी समस्याएं बीआरसी पर ही हल की जाए। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वह समय से विद्यालय पहुंचे। पढ़ाई के दौरान जिला मुख्यालय न आए। अगर कोई शिक्षक व कर्मचारी नियम विरुद्व कार्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात संजय शुक्ला का सीतापुर डायट पर वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें