फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल जिले को कई सौगात देंगे शिवपाल

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कबीना मंत्री शिवपाल यादव शुक्रवार 17 अक्तूबर को कई सौगातें सीतापुर की झोली में डालेंगे। इन सौगातों में बिसवां तहसील के नव निर्मित भवन का लोकार्पण एवं महोली तहसील भवन का शिलान्यास शुमार है। इनके अलावा सीतापुर-वाया बिसवां चहलारी घाट तक सड़क, राजकीय इंटर कॉलेज एवं कन्या डिग्री कॉलेज तथा आसरा कॉलोनी का भी शिलायांस करेंगे। मालूम हो कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का दौरा पहले 13 अक्तूबर को प्रस्तावित था। सियासी मशरूफियत की वजह से 13 को प्रस्तावित उनके भ्रमण कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दी गई। पूर्व का दौरा रद्द होने से उनके आगमन की तैयरियां भी सुस्त हो गई थीं। अब आगमन की तिथि करीब आते ही फिर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव जिले की बिसवां तहसील में नव निर्र्मित तहसील भवन और 125 केवी के उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें