फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लूटा 40 हजार का मेंथा ऑयल

Sat, 14 Jun 2014 05:31 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
साण्डा (सीतापुर)। बाइक से बिसवां को मेंथा ऑयल बेचने जा रहे एक किसान और उसके साथी को निशाने पर लेकर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने 40 हजार का मेंथा ऑयल लूट लिया और धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बिसवां कोतवाली इलाके के सकरन खुर्द गांव निवासी सीतला प्रसाद पुत्र जगन्नाथ अपने एक अन्य साथी के साथ शुक्रवार को बिसवां में करीब 40 हजार रुपये का 50 लीटर मेंथा ऑयल ड्रम में भरकर बाइक से जा ले जा रहा था। सकरन इलाके में कुतबापुर से चंदन महमूदपुर रोड पर अंदूपुर गांव के निकट पीर बाबा के स्थान के पास पहुंचा तभी नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने मोटर साइकिल आगे लगा कर तमंचा तान दिया। यह देखकर सीतलाप्रसाद ने बाइक रोक दी। एक बदमाश ने बाइक से उतर कर असलहे के बल पर मेंथा ऑयल ले लिया और बाइक से दोनों बदमाश भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक लूटा गया मेंथा ऑयल 40 हजार का था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें