फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने लगाई फांसी, पति की मौत

Mon, 20 Jan 2014 05:45 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महोली कोतवाली इलाके में आपसी विवाद के बाद दंपती ने शुक्रवार रात कमरे में फांसी लगा ली। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने दोनों को किसी तरह फंदे से उतारा लेकिन तब तक पति की मौत हो चुकी थी। आननफानन विवाहिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।महोली कोतवाली इलाके के उदयपुर गांव निवासी पृथ्वीपाल (22) पुत्र शिवपाल व उसकी पत्नी सुनीता (20) ने शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी लगा ली। शोर सुनकर मौके पर परिवारीजन पहुंचे तो दंग रह गए। दोनों फंदे पर झूल रहे थे। किसी तरह दोनों को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक पृथ्वीपाल की मौत हो चुकी थी। वहीं सुनीता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना को लेकर परिवारीजन चुप्पी साधे हैं, लेकिन कुछ ग्रामीणों का मानना है कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद दोनों अपने-अपने कमरे में चले गए और फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें