कमलापुर (सीतापुर)। सिंचाई करने गए पिता-पुत्र पर शुक्रवार शाम बिजली गिर गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस व प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी। कमलापुर इलाके के हरिहरपुर जमरखा गांव निवासी राजू (40) अपने बेटे महमूद के साथ शुक्रवार शाम क्षेत्र के गुरसंडा गांव के निकट सिंचाई करने गया था। बताते हैं कि इस बीच बारिश शुरू हो गई। इस पर दोनों पाइप लपेटने लगे। इसी बीच कड़ाके के साथ दोनों पर बिजली गिर गई। चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही घर व गांव के लोग मौके पर दौड़े। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व प्रशासन की ओर से कोई मौके पर नहीं पहुंचा था। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। टीम मौके पर भेजी जा रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।