फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल

Sat, 18 Jan 2014 05:47 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शीत लहरी को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर छुट्टियां बढ़ा दी हैं। आदेश के तहत कक्षा एक से नौ तक के सभी विद्यालय 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। जबकि नौ से 12 तक सभी स्कूल सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। यह आदेश अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम के सरकारी व निजी स्कूलों पर लागू होगा। डीएम पंकज कुमार ने कहा कि इस अवधि में अगर किसी भी शिक्षण संस्थान ने आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होेंने बताया कि बढ़ी ठंड की वजह से दोबारा छुट्टियां बढ़ाईं गईं हैं। डीआईओएस डॉ. सच्चिदानंद यादव व बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी विभागीय अधिकारियों से आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें