फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगना संग चार स्मैक तस्कर बंदी

Sat, 02 Nov 2013 05:40 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्थानीय पुलिस ने सरगना समेत चार स्मैक तस्करों को गुरुवार रात गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनके तीन अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से असलहे, कारतूस, स्मैक और चोरी का माल बरामद किया है। इंस्पेक्टर विनय गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात एसएसआई दीपक शुक्ला, एसआई संजय सिंह व पुलिस बल के साथ जिले के बम्भनपुरवा के निकट मिलिट्री ग्राउंड में घेराबंदी कर चार लोगों को दबोचा गया। पकड़े गए लोगों में शहर के दुर्गापुरवा निवासी राजकुमार उर्फ बउवा, बम्भनपुरवा निवासी सरवन, रंगीलाल व बालकिशन उर्फ बल्हा शामिल हैं। इस दौरान बम्भनपुरवा निवासी संजय, प्रेम व सुरेंद्र उर्फ सुरीन भाग गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के पास से चार तमंचे, सात कारतूस, एक खोखा, तीन मोबाइल, भारी मात्रा में स्मैक, दो कैमरे, चांदी के सिक्के, जेवर, 1212 नकदी आदि सामान बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शहर में हुई चोरी की चार घटनाओं को उन्हीं लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार दबोचा गया आरोपी बउवा गिरोह का सरगना है और स्मैक व अवैध असलहों की तस्करी करता है। इसका एक गैंग है। वह कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। इस्पेक्टर ने बताया कि भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें