सीतापुर। महोली कोतवाली इलाके में गुरुवार दोपहर एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसके ससुराल वालों का कहना है कि खाना बनाते समय ये हादसा हुआ। मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है। घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। प्रतापपुर गांव निवासी राजकुमार की पत्नी मोहिनी (25) गुरुवार दोपहर संदिग्ध अवस्था में झुलस गई। उसको आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। ससुराल वालों की मानें तो मोहिनी गुरुवार दोपहर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक किरोसिन का डिब्बा चूल्हे पर गिर गया, जिससे आग भड़क गई और मोहिनी उसकी चपेट में आकर झुलस गई। घटना की सूचना मृतका के मायकों वालों को भी दे दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसके मायके वाले अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।