सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। रामकोट थाना क्षेत्र के भव्वापुर गांव निवासी बबलू (30) शनिवार की शाम गांव में स्थित परिवार की ही बाग में छोटे भाई रोहित के साथ लकड़ी तोड़ने गया था। इस दौरान वह आम के पेड़ से नीचे गिर गया। कुछ देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।