सीतापुर। जिला अस्पताल में रविवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हो गया। इससे अब मरीजों को अस्पताल में ही सस्ती दर पर दवाएं मिल सकेंगी। जन औषधि केंद्र का उद्घाटन सदर विधायक राकेश राठौर ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक सुरेश राही व रामकृष्ण भार्गव भी मौजूद रहे। विधायकों ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से अब मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। वह सस्ती दर पर दवाएं खरीद सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से यह सभी के लिए बहुत ही जनकल्याणकारी योजना शुरू की गई है। अब यह जन औषधि केंद्र सीएचसी पर भी खुलेगा। प्रधानमंत्री की मंशा है कि हर गरीब को पूरा इलाज मिले। इसके लिए बहुत कम खर्च करना पड़े। इस केंद्र पर हर बीमारी की दवा मौजूद रहेगी। सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से मरीजों को बहुत फायदा होगा। जिला अस्पताल में मरीजों को हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।