तेरह को सम्मानित होंगी मेधाएं
महमूदाबाद(सीतापुर)। व्यापार मंडल की ओर से आगामी 13 जून को तहसील सभागार में मेधावियों का सम्मान समारोह होगा। इस समारोह में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की मेधाएं सम्मानित की जाएंगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि 13 जून को तहसील सभागार में व्यापार मंडल की ओर से इंटरमीडिएट में प्रदेश में पांचवां स्थान पाने वाले तथा जिले के टॉपर सीता इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र अनुराग वर्मा एवं हाईस्कूल की जिला संयुक्त टॉपर संजू प्रजापति इंटर कॉलेज की प्रतिभा वर्मा तथा प्रकाश विद्या मंदिर की गोल्डी वर्मा सहित छह विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम दीपेंद्र यादव एवं अध्यक्ष सीओ जितेंद्र कुमार रहेंगे। उधर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा अपने समाज के मेधावियों को सम्मानित करेगा। जिला महामंत्री रामकृष्ण शर्मा ने बताया इस बरस हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।