सातवें वेतन आयोग के अनुसार शिक्षकों को मिली सेलरी
परिषदीय के 13 हजार 700 शिक्षक हुए लाभान्वित
गुुरुवार को शिक्षकों के खाते में पहुंची रकम
सीतापुर। सातवें वेतन आयोग का लाभ पाने का इंतजार कर रहे परिषदीय शिक्षक को गुरुवार के दिन खुशखबरी लेकर आया। इस दिन मई का वेतन सातवें वेतन आयोग के साथ उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इसका लाभ जनपद के 13 हजार 700 परिषदीय शिक्षकों को मिला है। इससे शिक्षक समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। मालूम हो कि सातवें वेतन आयोग का लाभ अधिकारियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलना है। करीब तीन महीने पहले ही शासन ने इस वेतन आयोग के अनुसार सैलरी में बढ़ोत्तरी करके निर्गत करने के निर्देश दिए थे। जिसकी तैयारी जनपद स्तर पर काफी पहले की जा चुकी है। लेकिन नए वेतन का सॉफ्टवेयर न आने से वित्त एवं लेखा विभाग काफी परेशान था। चाहकर भी शिक्षकों को इसका लाभ नहीं दे पा रहा है। इसे लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी ने कई बार शासन से सॉफ्टवेयर दिलाने की गुहार लगाई। जिस पर शासन ने पिछले महीने इस सॉफ्टवेयर को उपलब्ध कराया। जबकि उधर शिक्षक समाज लाभ लेने के लिए संघर्ष कर रहा था। अफसरों से मिलकर लगातार लाभ दिलाने की मांग की जा रही थी। साफ्टवेयर के मिलते ही वित्त एवं लेखाधिकारी ने वेतन की गणना शुरू करा दी। गुरुवार को यह कवायद अपने अंजाम तक पहुंच गई। मई का वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार शिक्षकों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। इसका लाभ जनपद के 13 हजार 700 शिक्षकों को मिला है।
बाक्स
ट्रांसफर कर दी है सैलरी
परिषदीय शिक्षकों को मई का वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार दे दिया गया है। बाकी एरियर का भुगतान भी जल्द ही कर दिया जाएगा।
सत्येंद्र पाल, वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग