फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में चार घायल
विज्ञापन

सीतापुर। अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम रस्योरा निवासी सुरजीत की पुत्री रमनीष कौर (17) रविवार को आटो से शहर से घर जा रही थी। रास्ते में रस्योरा मोड़ के निकट आटो पलट गया। इससे रमनीष कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के सदस्यों ने आनन फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। महोली कोतवाली क्षेत्र में जलालपुर बाईपास के निकट दो बाइकों में टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर सवार महोली के पूरनपुर निवासी ओमप्रकाश (60)घायल हो गया। मानपुर थाना क्षेत्र में सधुवापुर गांव के निकट आलू लेकर जा रहा ट्रक पलट गया। इससे ट्रक चालक शाहजहांपुर निवासी गुशेर सिंह(30), क्लीनर भारत वर्मा (26) घायल हो गए। ट्रक शाहजहांपुर से आलू लेकर बिसवां जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें