फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया भवन कर दिया स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
घटिया भवन कर दिया स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर
विज्ञापन

एसडीएम व पीडब्लूडी के इंजीनियर ने भवन में पाई खामियां ही खामियां


पिसावां (सीतापुर)। कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण में ठेकेदार ने जमकर अनियमितता बरती। इसके बावजूद मानक विहीन भवन स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर कर दिया। इस भवन की गुणवत्ता की पहली बरसात ने ही पोल खोलकर रख दी। गुरु वार को एसडीएम व पीडब्लूडी विभाग के इंजीनियर ने इस भवन की गुणवत्ता परखी। जिनमें ढेरों अनियमितताएं मिली। इस मामले की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। पिसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन हाल ही में तीन माह पूर्व स्वास्थ्य महकमे को हैंडओवर किया गया है। 30 बेड के इस भवन के निर्माण में 2 करोड़ 7 लाख रुपयों से अधिक का बजट खर्च होना बताया जा रहा है। हाल ही में पहली बरसात ने इस भवन की पोल पट्टी खोलकर रख दी। भवन में जगह जगह से प्लास्टर गिर रहा है और पानी भी रिस रहा है। इस बात की शिकायत मिलने पर एसडीएम महोली ब्रजपाल सिंह व पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता राकेश वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक जांच की, इस दौरान भर्ती मरीजों ने बताया कि बरसात होने पर भवन टपकता है और प्लास्टर छूटकर गिर रहा है। जांच के बाद दोनों अधिकारियों ने बताया कि भवन निर्माण में घोर अनियमितता बरती गई है। निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। पाइप लाइन को भी ढंग से नहीं डाला गया है। एसडीएम ने बताया कि कार्यदायी संस्था को इस संबंध में नोटिस भेजा जा रहा है। वहीं जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें