फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्षों से लंबित मिली सर्विस बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों के निरीक्षण में मिलीं खामियां
विज्ञापन

सीतापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने शनिवार को शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व हिंदू कन्या पाठशाला का मुआयना किया। इस दौरान कॉलेज में गंदगी मिली। छात्राओं की उपस्थिति भी कम थी। सर्विस बुक लंबित मिली। इस पर प्रधानाचार्या को फटकार लगाई। एक बाबू का वेतन रोक दिया। डीआईओएस के हिंदू कन्या पाठशाला के मुआयने में कॉलेज में चारों तरफ गंदगी मिली। क्लास रूम में सीटों पर धूल मिट्टी जमा हुई थी। क्लास से टीचर भी गायब दिखीं। यहां पर टाइमटेबल भी नहीं मिला। जिस पर प्रधानाचार्या को फटकार लगाई। सर्विस बुक वर्षों से लंबित मिली। जिस पर लिपिक राजेश्वरी का वेतन रोक दिया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गंदगी के अलावा तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। न तो यहां पर टाइमटेबल मिला, न ही उसके अनुसार पढ़ाई होती मिली। डीआईओएस दोनों प्रधानाचार्यों को चेतावनी जारी की है। तीन दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें