फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएम का भूले फरमान, 70 फीसदी सड़कों को दुरुस्त करना बाकी

Fri, 11 Oct 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पाटे जा रहे सड़क के गड्ढे।
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खराब सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को 15 दिनों का समय दिया था। हालांकि लाख जतन के बाद भी अभी तक 70 फीसदी सड़कों को चलने लायक नहीं हो सकी हैं। महज 30 फीसदी सड़कों को ही तय मियाद में दुरुस्त कराया जा सका है। सर्वाधिक सड़कें लोक निर्माण विभाग ने दुरुस्त की हैं। वहीं, नगर पालिका, नगर पंचायतें और जिला पंचायत इस काम में फिसड्डी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


केस 1: बहराइच-सीतापुर राज्यमार्ग पर हुआ पैच वर्क
सीएम के आदेश के बादअमर उजाला ने अभियान चलाकर सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया था। अभियान के तहत बहराइच-सीतापुर मार्ग की बदहाली प्रकाशित की थी। इस पर पैच वर्क कराया गया है। इस मार्ग पर बसहिया और जहांगीराबाद क्षेत्र में स्थिति काफी खराब थी। लोक निर्माण विभाग ने यहां मरम्मत का काम किया है।

केस 2: लखनऊ-कुर्सी महमूदाबाद राज्यमार्ग पर भरे गए गड्ढे
लखनऊ-कुर्सी महमूदाबाद राज्यमार्ग पर काफी गड्ढे हो गए थे। अमर उजाला ने इस सड़क पर रोज हो रहे हादसे को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इस राज्यमार्ग के गड्ढों पर पैच वर्क किया है।
विज्ञापन



जारी है मरम्मत का काम
जिले की अपने अधिकार क्षेत्र की 30 फीसदी सड़कों की मरम्मत की जा चुकी है। शेष 70 फीसदी सड़कों को मरम्मत करने का काम किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि जहां कहीं भी सड़क खराब हो गई है, उसे सही कराया जाए। यह काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

- के बी आर्या, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड- 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें