फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लॉटरी का लालच देकर ठगे 6.51 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। इलाके के संतनगर निवासी सुनीता से साइबर जालसाजों ने छह लाख 51 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की शिकायत की है। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। सुनीता ने बताया कि उनके मोबाइल पर साइबर ठगों ने फोन कर 25 लाख रुपये की लाटरी लगने की बात बताई। पीड़िता को विश्वास में लेकर साइबर ठगों ने 6 लाख 51 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया। इस घटना के बाद से पीड़िता व उनके परिजन मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने साइबर ठगों से रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें