सीतापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को हुई। इस परीक्षा में 6329 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी केंद्रोंं पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई।
जिले में दो जवाहर नवोदय विद्यालय है। जवाहरपुर नवोदय विद्यालय प्रथम खैराबाद की 10 ब्लॉकों के विद्यार्थियों की परीक्षा 20 केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में 10389 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 3914 ने परीक्षा दी। 6475 अनुपस्थित रहे।
इसी तरह जवाहर नवोदय विद्यालय द्वितीय के लिए 4499 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में नौ ब्लॉक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 13 परीक्षा केंद्रों पर 2415 ने परीक्षा दी। 2084 अनुपस्थित रहे। प्राचार्य आरके चौधरी ने बताया सभी केंद्रों पर बेहतर तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई।