फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बीएसएफ का आईजी बनकर ठगे 44 लाख, दो गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेजा है। आरोप है कि ये ठग बीएसएफ का आईजी बनकर लोगों को चूना लगाते थे। इनके झांसे में आकर जिले के सात लोग ठगी का शिकार हो गये। आरोपियों ने बेरोजगारों से 44 लाख रुपए ठग लिए थे।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला ग्वाल मंडी निवासी हर्ष ने बीती 10 जुलाई को एक मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित का आरोप था कि उसे सेना में नौकरी के नाम पर फर्जी दस्तावेज दे दिए गए। जब वह भर्ती के लिए गया तब उसको यह जानकारी हुई। आरोपियों ने उसके साथ धीरेंद्र, दीक्षा, श्रीवास्तव, गौरव कुमार, राजीव आदि से कुल 44 लाख रुपए ठग लिए थे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद गांव गुनारा निवासी अजीम और इसी थाना क्षेत्र के गांव गौसनगर निवासी रवि दिवाकर को गिरफ्तार किया। उनके पास से बीएसएफ के आईजी का परिचय पत्र, लेफ्टिनेंट के पद पर थल सेना के फर्जी परिचय पत्र, दो मुहरें, सात फर्जी नियुक्त पत्र बरामद हुए।
विज्ञापन


सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि आरोपी भोले-भाले नौजवानों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर अपने जाल में फंसने का काम करते हैं। शहर कोतवाल अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने शाहजहांपुर के साथ ही बदायूं में ठगी की है।

राजपूत रेजीमेंट फतेहगढ़ सेंटर की निकली मुहरें

आरोपियों के पास से सेना की दो गोल आकार की फर्जी मुहरें बरामद हुई हैं। इनमें से एक मुहर राजपूत रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ और दूसरी हेडक्वार्टर रिक्रूटमेंट पंजाब जोन की है। इसके अलावा आरोपी रवि दिवाकर के पास दो चौकोर मुहरें बरामद हुईं हैं। इसमें एक मुहर पर मेजर लेफ्टिनेंट कर्नल कमान अधिकारी 170/65 मध्यम रेजीमेंट बटालियन सीडीआर 170/65 एमईडी आरईजी और दूसरी मुहर पर कर्नल निदेशक भर्ती पूर्वोत्तर सैन्य डीआईआर आरटीडी ई स्टेट्स शिलांग अंकित है।

वहीं, आरोपियों के पास से एक थल सेना लेफ्टिनेंट का फर्जी परिचय पत्र बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली अनूप शुक्ला ने बताया कि इनके सैन्य कनेक्शन की पड़ताल की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है सेना के नाम पर ठगी

पुलिस ने बीते अगस्त माह में रेउसा के दो व लखीमपुर के एक आरोपी को गिरफ्तार कर सेना में नियुक्ति के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया था।उन्होंने कमलापुर निवासी एक व्यक्ति से सात लाख रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें