फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निरीक्षण में 33 शिक्षक मिले गैरहाजिर

Fri, 19 May 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और अनुदेशकों की उपस्थिति जांचने के लिए गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर गठित 30 अफसरों की टीम ने एलिया विकास खंड के 165 परिषदीय विद्यालयों का एक साथ औचक निरीक्षण कराया। इस दौरान पांच प्रधानाध्यापक, नौ सहायक अध्यापक, 12 शिक्षामित्र और सात अंशकालिक अनुदेशक बिना किसी सूचना के गैरहाजिर मिले। डीएम ने इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय विद्यालयों के शैक्षिक स्टॉफ को लेकर लगातार डीएम और सीडीओ को शिकायतें मिल रही थीं। अधिकांश शिकायतें विद्यालय समय से न खुलने, बिना किसी सूचना के शैक्षिक स्टॉफ के गैरहाजिर होने और मेन्यू के अनुसार एमडीएम ने बनने को लेकर थी। इसके बाद डीएम ने स्कूलों के निरीक्षण को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 30 अफसरों की टीम, जिसमें सीडीओ भी शामिल थे, मैदान में उतर गई। एलिया विकास खंड के 165 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, एमडीएम संचालन और कायाकल्प के बिंदुओं की जांच की गई। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि विद्यालयों का औचक निरीक्षण इसी तरह चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें