फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 317 शिक्षक आज को होंगे कार्यमुक्त

Sat, 12 Aug 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत नौकरी पाने वालों को भी अब अंतरजनपदीय तबादले का लाभ मिलने जा रहा है। तबादला सूची में नाम आने के बावजूद तबादले से वंचित शिक्षकों को घर जाने का मौका मिल गया है। 317 शिक्षक शनिवार को कार्यमुक्त किए जाएंगे। यह रविवार को स्थानांतरित जिलों में अपनी जॉइनिंग देंगे।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया जुलाई में हुई थी। एक जुलाई को शिक्षक कार्यमुक्त किए जा रहे थे। शासन की तरफ से अचानक आए आदेश के चलते 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत चयनित शिक्षकों को कार्यमुक्त करने पर रोक लगा दी गई थी। कारण यह था कि इस भर्ती के तहत शिक्षक न्यायालय चले गए थे। इससे जिले के 317 शिक्षक पात्र होने के बावजूद तबादले से वंचित रहे गए थे।
यह न्यायालय के अगले आदेश का इंतजार कर रहे थे। अब न्यायालय ने इन्हें कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है। इस पर शिक्षा विभाग में प्रक्रिया शुरु हो गई है। शनिवार को यह शिक्षक बीएसए कार्यालय से कार्यमुक्त किए जाएंगे। वहीं रविवार को अवकाश होने के बावजूद गैर जनपद से आने वाले शिक्षकों को जॉइनिंग कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन


313 शिक्षक एक माह से विद्यालय का कर रहे इंतजार
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत पहले चरण में गैर जिलों से आए 313 शिक्षक एक महीने से बीएसए कार्यालय पर हाजिरी लगा रहे हैं। यह लोग विद्यालय आंवटन होने का इंतजार कर रहे हैं। इन शिक्षकों का कहना है स्कूलों में तमाम पद खाली पड़े है। इस समय पढ़ाई हो रही है तो केवल हाजिरी लगवाकर नौकरी करवाई जा रही है।
विज्ञापन


पूरी कर ली है प्रक्रिया
शासन के निर्देश पर शनिवार को शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें