आतंक पर आस्था भारी, बाबा के भक्त अमरनाथ रवाना
जंगलीनाथ मंदिर में माथा टेककर लगाए बम भोले के जयकारे
सीतापुर। आस्था के आगे आतंक बौना नजर आ रहा है। जिले में बाबा बर्फानी के भक्तों में किसी तरह का डर नहीं दिख रहा। उत्साह के साथ श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ने शनिवार को जंगलीनाथ मंदिर में माथा टेका और बोल बम का जयकारा लगाकर अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गए। शनिवार को यात्रा पर रवाना होने वाले जत्थे में शामिल मोतीलाल वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राम नरेश पांडेय, गिरीश चंद्र शुक्ल, मुकेश, दिलीप, मूलचंद्र ने बताया कि हम लोग पिछले 15 वर्षों से हर साल बाबा के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। भोले बाबा की कृपा से इस बार भी दर्शन करने जा रहे हैं। इनके जत्थे में रामस्वरूप, संजय, नीतू, उमेश, जयप्रकाश व अशोक पहली बार जुड़े हैं।