फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्रों को मिली अतुल महेश्वरी छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
विज्ञापन


सीतापुर। डीएम सारिका मोहन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुरुवार को दो छात्राओं व एक छात्र को अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति का चेक वितरित किया। चेक देने के साथ उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने को कहा। अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति मेधावी छात्र व छात्रों को दी जाती है। सीतापुर से प्रीती, चंद्रकांत व शिवंागी का नाम छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुआ था। इन्हीं छात्र व छात्राओं को डीएम ने 5-5 हजार रुपये का चेक दिया। चेक पाने के बाद छात्र व छात्राओं के चेहरे खिल उठे। डीएम ने कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ो और अच्छे अंक के साथ आगे भी पास हो। ताकि रिजल्ट की तरह से भविष्य भी चमके। बेहतर पढ़ाई से बेहतर नौकरी मिलेगी, जिससे भविष्य सुधर जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें