फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट संवर्ग के 15 कर्मचारियों के हुए तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट संवर्ग के 15 कर्मचारियों के हुए तबादले
विज्ञापन

सीतापुर। डीएम डॉ. सारिका मोहन ने कलेक्ट्रेट संवर्ग के कार्मिकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एडीएम राकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी रामस्वरूप यादव का संबंद्धीकरण समाप्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारी सिधौली, वित्त एवं राजस्व लिपिक कमर अब्बास रिजवी को रीडर एडीएम न्यायिक, जिला भूमि व्यवस्था लिपिक राजेश श्रीवास्तव को अपने कार्य के साथ ही न्याय सहायक भी देंगे। स्थापना लिपिक रामसागर कश्यप को लहरपुर में सहायक वासिल बाकी नवीस के पद पर तैनात किया है। बिल लिपिक सुधीर अग्रवाल अपने कार्य के साथ स्थापना लिपिक का भी प्रभार देंगे। राजस्व लिपिक महमूदाबाद सुभाष चंद्र अस्थाना को कलेक्ट्रेट में राजस्व सहायक द्वितीय पद किया है। रीडर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सैप्यद इल्तिफाक अब्बास काजमी को अभिलेखागार राजस्व के पद पर भेजा। रीडर एसडीएम बिसवां रामलोटन को अभिलेखागार आंग्ल, सहायक वासिल बाकी नवीस महमूदाबाद भगवान स्वरूप को मुख्य राजस्व लेखाकार के पद पर तैनाती की गई है। राजस्व लिपिक मिश्रिख मुन्नालाल को मिश्रिख में ही सहायक वासिल बाकी नवीस के पद पर तैनात किया गया है। सहायक वासिल बाकी नवीस सिधौली महेंद्र सिंह बिष्ट को सिधौली में ही अहलमद फौजदारी के पद पर तैनात की गई है। सहायक वासिल बाकी नवीस मिश्रिख गीता लोहानी को इसी पद पर महमूदाबाद, प्रतिलिपिक अभिलेखागार न्याय महोली फूलचंद्र सिंह को सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार तृतीय के पद पर, शिकायत लिपिक बैजनाथ को अपने कार्य के साथ ही रीडर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्ति दी गई है। अहलमद तहसीलदार लहरपुर रूपनरायन वर्मा को लहरपुर में ही नायब नाजिर के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें