फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सिर्फ हस्ताक्षर कर लौट रहे 313 शिक्षक

Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत आए शिक्षकों की नहीं हो पा रही तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। जिले में गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए शिक्षक सिर्फ हस्ताक्षर कर ड्यूटी निभा रहे हैं। 20 दिन से 313 शिक्षक बीएसए कार्यालय में रोजाना आ रहे हैं। बस दो मिनट में हस्ताक्षर कर निकल जाते हैं। शिक्षक चाहते हैं कि पढ़ाएं, लेकिन स्कूल आवंटन ही नहीं हो रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग में जून माह में अंतरजनपदीय तबादले हुए। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 313 शिक्षक सीतापुर आए। इन शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में आमद दर्ज करा दी। अब विद्यालय आंवटन की लंबे समय से राह देख रहे हैं। जब तक विद्यालय नहीं मिल जाता तब तक इनको बीएसए कार्यालय पर ही रोजाना हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक ऑफिस तो रोज आते हैं बस हस्ताक्षर कर निकल जाते हैं। इन शिक्षकों का कहना है कि पांच साल से लगातार विद्यालय में पढ़ा रहे थे। अब बच्चों को पढ़ाने का मौका नहीं मिल रहा है। इससे हम लोग भी दुखी है। वहीं विभाग शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है। विद्यालय आंवटन की प्रक्रिया शासन स्तर से होनी है। अगर इन शिक्षकों को विद्यालय भेज दिया जाए तो काफी हद तक जनपद से गए करीब 485 शिक्षकों की कमी पूरी हो सकती है। वहीं पढ़ाई व्यवस्था भी पटरी पर आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से होना है आवंटन
शिक्षकों के विद्यालय आंवटन की प्रक्रिया शासन स्तर से होनी है। इस संबंध में कोई निर्देश नहीं है इसलिए सभी शिक्षक बीएसए कार्यालय पर ही हाजिरी लगा रहे हैं।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें