तालाब में डूबकर बालक की गई जान
रेउसा(सीतापुर)। थाना इलाके में मवेशियों को चराने गए एक बालक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकल लिया। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो मौके पर पहुंचे। रेउसा थाना इलाके के बढईडीह निवासी गौरीशंकर का दस वर्षीय पुत्र अरुण मवेशियों को चराने के लिए गया था। वहां से वापस वह भैंस पर बैठकर घर को आ रहा था। रास्ते में भैंस तालाब के गहरे पानी में चली गई। जिससे अरुण भी तालाब के पानी में डूब गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अरुण को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।